Breaking News

फिरोजाबाद में दो रेल उपरिगामी सेतुओं की स्वीकृति

 

राहुल यादव, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद फिरोजाबाद में फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन लेबर कालोनी मार्ग पर कानपुर-टूण्डला रेल सेक्शन के किमी0 1232/9-11 के रेल सम्पार संख्या-63 पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु हेतु रू0 45 करोड़ 22 लाख 88 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान की गयी है। जिसमें मुख्य सेतु रेलवे भाग की लागत रू0 1121.49 लाख एवं पहुंच मार्ग आदि की लागत रू0 3401.39 लाख सम्मिलित है।जनपद फिरोजाबाद में ही रा0मा0-2 से विजयपुरा मठसेना मार्ग पर कानपुर टूण्डला रेल सेक्शन के रेलवे किमी0 1232/17-19 के रेल सम्पार संख्या-58 (स्पेशल) पर 02 लेन उपरिगामी सेतु हेतु रू0 32 करोड़ 37 लाख 58 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान की गयी है, जिसमें मुख्य सेतु रेलवे भाग की लागत      रू0 788.45 लाख एवं पहुंच मार्ग आदि की लागत रू0 2449.13 लाख सम्मिलित है। उ0प्र0 शासन द्वारा जनपद सुल्तानपुर के हलियापुर कुडे़भार मार्ग (एम0डी0आर0-66ई) के चैनेज 0.000 किमी0 से 49.272 किमी0 एवं 56.000 से 102.356 किमी0 तक उच्चीकरण कार्य की पुनरीक्षित आंकलित लागत रू0 4 अरब 59 करोड़ 46 लाख 79 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। बुन्देलखण्ड विकास निधि के अन्तर्गत जनपद बांदा में मऊ से सिकरियन डेरा सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य के क्रियान्वयन हेतु तृतीय किस्त के रूप में अवशेष धनराशि रू0 1 करोड़ 10 लाख 75 हजार का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है, इस परियोजना की कुल लागत रू0 495.62 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी थी। 

Loading...

Check Also

लोकतंत्र बचाने के लिए गठबंधन उम्मीदवार का करें समर्थन : पं० शेखर दीक्षित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ । आम आदमी पार्टी लखनऊ द्वारा प्रदेश कार्यालय गोमती नगर ...