Breaking News

प्रियंका गांधी का विवादित बयान, महाभारत के दुर्योधन से की मोदी की तुलना

अंबाला: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर नोटबंदी, बेरोजगारी, किसानों के विकास आदि के मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तो आम जनता को इनसे बहुत उम्मीदें थीं, इसलिए इन्हें बहुमत से जिताया। भाजपा ने नौजवानों से बड़े-बड़े वादे किए थे कि हर साल दो करोड़ रोजगार पैदा किए जाएंगे, लेकिन पिछले पांच सालों में पांच करोड़ रोजगार घट गए। प्रियंका गांधी हरियाणा के लोकसभा क्षेत्र अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के चुनाव प्रचार के लिए आयोजित रैली में शिरकत करने पहुंची थी।

यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें लंबे भाषणों की आदत नहीं है, वे कुछ दिल की बात कहने आई हैं। उन्होंने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों के लिए रोजगार पैदा करना, किसानों का विकास, महिलाओं को सुरक्षित कर उनका विकास करना, यही सबसे बड़ी चुनौतियां हैं।प्रियंका ने कहा, सिर्फ नोटबंदी की वजह से पांच लाख रोजगार घट गए, रोजगार बनाने के बजाए इनके शासन में रोजगार खोए गए। मनरेगा जो एक ऐसा प्रोग्राम था, जिससे ग्रामीण विकास मजबूत होता था, जिससे 100 दिन की मजदूरी मिलती थी, उसे इन्होंने कमजोर किया। जो कार्य मनरेगा के मजदूरों से कराए जाते थे,

वे कार्य आज ठेकेदारों से कराए जाते हैं। पीएम मोदी द्वारा विदेशों से कालाधन लाने के याद कराते हुए प्रिंयका ने कहा, नोटबंदी करके जनता से कहा गया कि बहुत बड़ी देशभक्ति है…जिसके लिए जनता से कहा गया था कि देश का जितना भी कालाधन विदेश में है, वो सारा का सारा वापस आ जाएगा, लेकिन एक भी रूपया वापस नहीं आया। प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, नोटबंदी के दौरान आप में से किसी ने नोटबंदी के दौरान लगने वाली कतारों में अमीर लोगों को खड़े देखा? या कभी कोई भाजपा का नेता कतार में खड़ा देखा? खड़ी थी तो केवल आम जनता… नोटबंदी के नाम पर देशभ्भक्ति की बात केवल आप पर सीमित रखी। नोटबंदी से सीधा नुकसान जनता का हुआ।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...