Breaking News

प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता : सपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल अभी से फूंक दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर अपनी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने को कहा है।

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को सपा मुख्यालय में हुई। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने जनता के साथ छल किया है। उनकी लड़ाई भाजपा से ही है।

कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और ‘काम बोलता है,’ के बारे में बताएं। लोगों के दिलों को जीतें। जनता को बताया जाए कि सपा सरकार ने उनकी बेहतरी के लिए विकास के ढेरों काम किए हैं।

पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा व सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि अब हर महीने की 22 तारीख को साईकल यात्रा या धरना प्रदर्शन तहसील स्तर पर होगा। इसमें भाजपा सरकार की असलियत जनता को बताई जाएगी।

यह अभियान अप्रैल से शुरू होगा और चुनाव शुरू होने तक चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद भी साइकिल यात्रा पर निकलेंगे। इसके अलावा 23 मार्च को सभी तहसील स्तर पर डाक्टर राम मनोहर लोहिया  की जयंती पर साईकल यात्रा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव पास किए गए। राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि जब 1992 में सपा बनी थी तब आम भारतीय का मनोबल टूट चुका था। लूट ही लूट थी। आज 2020 में इससे बदतर हालात हैं।

संविधान को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। कार्यपालिका ने लगभग सारे अधिकार अपने हाथ में ले लिए हैं। सरकार व उसके सहयोगी संगठन निर्लज्जता पूर्वक संविधान के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को तहस नहस करने में लगे हुए हैं।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...