Breaking News

पीवी सिंधु ने भारतीयों का बढ़ाया मान- विराजसागर दास


राहुल यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन व बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष प्रमुख विराज सागर दास ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु को बधाई देते हुए कहा कि पीवी सिंधू पर हमें गर्व है। वही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुचने को सुखद बताते हुए हॉकी खिलाड़ियों को भी उन्होंने बधाई दी। उंन्होने कहा कि लगातार दो ओलंपिक में पदक-रियो में रजत व टोक्यो में कांस्य पदक जीतकर उंन्होने भारत का मान बढ़ाया है देश को उनपर गर्व है।
महिला एकल में कांस्य पदक जीतने वाली  सिंधु को  उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से बधाई देते हुए विराज सागर दास ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव का पल है। सिंधु को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई। उन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय खिलाड़ी और दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा है। उन्होंने इसी के साथ कहा कि पुरूष हॉकी टीम ने भी क्वार्टर फाइनल जीतकर उम्मीद बढ़ाई है। इसी के साथ महिला हॉकी टीम के इतिहास रचने की उम्मीद के साथ ये भी विश्वास है कि भारतीय पहलवान भी ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएंगे।
बताते चले कि पीवी सिंधु ने महिला एकल में कांस्य पदक के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-9 चीन की हे बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराया। सिंधु का ओलंपिक खेलों में यह दूसरा पदक हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक मेडल जीता था।

Loading...

Check Also

भारी कलह के चलते रायबरेली में बिखरी भाजपा, राहुल बनायेंगे जीत का इतिहास !

मनोज श्रीवास्तव, लखनऊ : रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराना शायद ...