Breaking News

तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 3 घायल 6 लोगों की मौत

अशाेक यादव, लखनऊ। तमिलनाडु के कुड्डालोर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कुड्डालोर में शुक्रवार की सुबह जब लोग अपने काम में व्यस्त थे।

उसी समय उन्हें इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।

धमाके की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि

इलाके में कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि हादसा कुड्डालोर जिले के कट्टूमन्नारकोली इलाके में स्थित फैक्टरी में हुआ है।

फैक्टरी में तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

बता दें अभी तक पटाखा फैक्ट्री से 6 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है।

ये संख्या बढ़ भी सकती है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

जिन्हें उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

राहत और बचाव कार्य जारी है।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...