Breaking News

देश में 24 घंटे में कोरोना के 2.85 लाख नए केस आए सामने

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,85,914 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,00,85,116 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 665 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,91,127 हो गई।

देश में अभी 22,23,018 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.55 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 13,824 कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.23 प्रतिशत है। देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। आज ये मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...