Breaking News

दुर्दांत अपराधी को जल्द पकड़ने के लिए डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने अब विकास दुबे पर ढाई लाख का ईनाम किया घोषित

अशाेेेक यादव, लखनऊ। 8 पुलिसकर्मियों की शहादत को करीब 4 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक घटना को अंजाम देने का आरोपी विकास दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। दुर्दांत अपराधी को जल्द पकड़ने के लिए डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने अब विकास दुबे पर ढाई लाख का ईनाम घोषित कर दिया है।

सोमवार को डीजीपी ने एक आदेश जारी कर कहा कि विकास दुबे को पकड़ने वाली टीम को 2 लाख 50 हजार का इनाम दिया जाएगा। विकास दुबे की सूचना देने वाले को भी एक लाख का ईनाम दिया जाएगा। उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

ईनाम बढ़ाने के साथ ही यूपी पुलिस ने लखनऊ-कानपुर नेशनल हाइवे पर उन्नाव के नवाबगंज टोल प्लाजा पर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए हैं। पोस्टर पर पोस्टर पर SHO चकेरी थाना का मोबाइल नंबर (9454403720) भी फ्लैश किया गया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उन्नाव पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पूरे प्रदेश में विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल बार्ड पर भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है।

बता दें कि बीते गुरुवार की रात कानपुर देहात के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दबिश देने गयी पुलिस टीम पर विकास दुबे ने हमला कर दिया था। बदमाशों के हमले एक सीओ और एक एसओ सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस कांड के बाद से ही यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफत से बाहर है। घटना के बाद से ही विकास दुबे की पत्नी भी गायब है।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...