Breaking News

डॉ. वाई डी सिंह के निधन पर योगी ने जताया शोक, कहा- चिकित्सा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वाई डी सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. सिंह के आकस्मिक निधन को अत्यंत दुरूखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह के निधन से पूर्वी उत्तर प्रदेश ने एक लोकप्रिय जननेता और ख्यातिलब्ध बाल रोग विशेषज्ञ को खो दिया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के बाल रोग विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और इस मेडिकल कॉलेज के समग्र विकास में डॉ. सिंह का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का निधन समाज तथा चिकित्सा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। बता दें कि, डॉ. सिंह का शनिवार तड़के गोरखपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में से थे। मूल रुप से बस्ती के निवासी डॉ. सिंह लंबे समय तक गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग के अध्यक्ष रहे। उनकी अगुवाई में गोरखपुर के बाल रोग विशेषज्ञों ने डिब्बा बंद दूध के खिलाफ काफी बड़ा अभियान चलाया था।

Loading...

Check Also

भारी कलह के चलते रायबरेली में बिखरी भाजपा, राहुल बनायेंगे जीत का इतिहास !

मनोज श्रीवास्तव, लखनऊ : रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराना शायद ...