Breaking News

झारखंड में लॉकडाउन पर सीएम हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला, 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह

झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने आज मंगलवार को सीएम आवास में बैठक कर बड़ा फैसला लिया है। 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन रहेगा।

सीएम ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर ये फैसला लिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को लेकर कुछ रियायतें भी दी गयी हैं। मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से ही रोका जा सकेगा। ऐसे में आप सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें।

कोरोना महामारी की चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 22 से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान ये रियायतें दी गयी हैं।

1. आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी।

2. भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

3. कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।

4. धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।

5. कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।

6. 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसकी चेन को तोड़ना आवश्यक है। झारखंड एक गरीब राज्य है एवं हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाये। इसे ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सभी द्वारा अनुपालन किया जायेगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसकी चेन को तोड़ना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है. लॉकडाउन को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया गया है। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को लेकर कुछ रियायतें दी गयी हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने कोरोना की चेन तोड़ने को लेकर इसकी घोषणा की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। इसलिए राज्य में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ को लेकर निर्णय लिया गया है। यह 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू होगा। आप सभी से अपील है कृपया नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...