Breaking News

जम्मू-कश्मीरः महबूबा मंत्रिमंडल में बदलाव, निर्मल सिंह की जगह लेंगे कविंदर गुप्ता, शपथ ग्रहण आज

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता अब राज्य के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रविवार को रात में इस्तीफा दे दिया। आज करीब 12 बजे गुप्ता समेत आठ मंत्री शपथ ग्रहण करेंगेष। सरकार बनने के तीन साल बाद राज्य के मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा रहा है। 

चुने गए नए डीप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने बताया कि 3 साल बाद पार्टी में मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की उम्मीदों पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करुंगा। हमने लोगों के जनमत को देखते हुए गठबंधन से प्रवेश किया है। मुझे उम्मीद है कि उनके साथ काम करना अच्छा रहेगा।

इस्तीफा देने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि भूमिका बदलने का निर्णय पार्टी का था। सरकार ने पिछले तीन साल तक अच्छा काम किया है। मुझे उम्मीद है कि आगे भी बेहतर होगा।

नए मंत्रियों में कविंदर गुप्ता के अलावा मोहम्मद खलील बंड, सतपाल शर्मा, मोहम्मद अशरफ मीर, सुनील कुमार शर्मा, राजीव जसरोटिया, देविंदर कुमार मन्याल और शक्ति राज को राज्यपाल एनएन वोहरा शपथ दिलाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रमुख सत शर्मा, कठुआ के विधायक राजीव जसरोतिया और सांबा के विधायक देवेंद्र कुमार मन्याल को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। सिंह ने बताया, ‘राज्य में नए उपमुख्यमंत्री के लिए राह बनाने के लिए मैंने पद से इस्तीफा दे दिया है।’

अधिकारियों ने बताया कि पीडीपी की ओर से पुलवामा से विधायक मोहम्मद खलील बंध और सोनवर से विधायक मोहम्मद अशरफ मीर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा जबकि भाजपा परिवहन राज्य मंत्री सुनील शर्मा की तरक्की कर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देगी। उन्होंने बताया कि डोडा से भाजपा विधायक शक्ति राज राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।  राज्यपाल एनएन वोहरा दोपहर 12 बजे कन्वेंशन सेंटर में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र के अनुसार राज्यपाल एनएन वोहरा 12 बजे कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। ऐसी अटकलें हैं कि पीडीपी की सहयोगी भाजपा दो रिक्तयों को भरने के अलावा कुछ अन्य हो हटाकर मंत्रिपरिषद में नए चेहरे को शामिल कर सकती है।

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, मंत्रिमंडल में कितने मंत्री शामिल किए जा रहे हैं और कितने हटाए जा रहे हैं, उसकी स्पष्ट संख्या की हमें जानकारी नहीं है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी महासचिव राममाधव के पास सूची है जो उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को दी जाएगी। सिंह फिलहाल दिल्ली में हैं। भाजपा ने 17 अप्रैल को पीडीपी-भाजपा सरकार में अपने सभी नौ मंत्रियों को इस्तीफा देने को कहा था।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...