Breaking News

गलवान के शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि


       राहुल यादव, लखनऊ। गलवान घाटी में अपनी मातृभूमि के लिए शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू  के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शहीद स्मारक, लखनऊ पहुंचे एवं गोमती नदी में ‘दीपदान’ कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी ने आज शहीदों को शहीद स्मारकों पर जाकर सलामी एवं श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू  के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेसजनों द्वारा शहीद स्मारकों पर पहुंचकर आज शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि आज पूरे पूरे देश में कंाग्रेसजनों ने अमर शहीदों को सलामी और श्रद्धांजलि अर्पित की है। अमर शहीदों का बलिदान हमें व्यर्थ नहीं जाने देना है। हम सब और पूरा देश एकजुट है, देश की एकता और सम्प्रभुता के साथ है।पिछले दिनों हमारी सीमा पर चीन ने घुसपैठ की जिससे खिलाफ लड़ते हुए हमारे बीस वीर जवान शहीद हुए। गलवान घाटी हमारी अपनी मिट्टी है। प्रधानमंत्री  पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। चीन को जवाब कब देंगे? देश जवाब चाहता है। हम प्रधानमंत्री  से जवाब चाहते हैं।

सांसद  पी0एल0 पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह एवं अनूप गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री विश्वविजय सिंह एवं मनोज यादव, प्रदेश कांग्रेस के सचिव रमेश कुमार शुक्ला, मीडिया संयोजक ललन कुमार, प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल एवं अशोक सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन  शाहनवाज आलम, सम्पूर्णानन्द मिश्र, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष  मुकेश सिंह  चौहान,  अरशी रजा, महिला कंाग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष  ममता चौधरी,  रमेश मिश्रा,  शिव पाण्डेय,  अभिमन्यु सिंह,  राजेश सिंह काली,  वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा0 मंजू दीक्षित,  आरती बाजपेयी,  सुशीला शर्मा,  माया चौबे,  आलोक सिंह रैकवार, डा0 आशीष दीक्षित,  विकास श्रीवास्तव,  ज्ञानेश शुक्ला,  शिवम त्रिपाठी,  प्रदीप कनौजिया, मो0 शोएब,  शुभम सिंह,  सोम विकल सहित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन मौजूद रहे।  

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...