Breaking News

कोरोना से प्रभावित देशों की आर्थिक मदद करेगा यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से आर्थिक रूप से प्रभावित देशों की मदद करने के लिए 118 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभावों को कम करने और लोगों की नौकरियों को बचाने के लिए यूरोपीय संघ की ओर से यूरोपीय आयोग ने सदस्य देशों के लिए एक योजना तैयार की है।

यूरोपीय संघ अपने सदस्य देशों के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कोरोना के कारण आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित देशों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इसके तहत कई देशों को ऋण दिया जायेगा। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उरसुला वोन डेर लेयन ने यह जानकारी दी।

यूरोपीय संघ ने आर्थिक रूप से प्रभावित देशों की मदद करने के लिए 118 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। यूरोपीय संघ ने मंगलवार को ही 11.8 अरब डॉलर जारी किए हैं जिसका पुनर्भुगतान 2030 तक किया जा सकता है जबकि आठ अरब डॉलर का भुगतान 2040 तक किया जा सकता है। वित्तीय मदद हासिल करने के लिए अब तक यूरोपीय संघ के 17 देश आवेदन कर चुके हैं।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...