Breaking News

किसान को कर्जदार बना रही फूलगोभी की फसल, कर्ज के हुए शिकार

फर्रुखाबाद। इस बार फूलगोभी उगाने वाले किसान कर्ज के शिकार हो गए हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार आधे से भी कम कीमत में वह गोभी की बिक्री कर पा रहे है। जिससे उनका खर्चा तक नहीं निकल पा रहा है। हजारों के घाटे के साथ ही साथ कर्ज का बोझ गोभी किसानों की कमर तोड़ रहा है। शहर से सटे हैबतपुर गढ़िया ग्राम के निकट बड़े पैमाने पर गोभी की खेती की जा रही है। टीम ने जब जाकर गोभी किसानों से बात की तो उनका दर्द साफ नजर आया। किसान अवनीश,नाहर सिंह व शुभम कुमार आदि ने बताया कि एक बीघा गोभी की फसल करने में लगभग सात हजार का खर्च आता है। जिसमें तीन हजार की लगभग पौध फूलगोभी की लगती है।

दो हजार की खाद व पानी में लगते है। इसके बाद गोभी का पैकेट 130 से लेकर 150 रूपये बिक्री होता है। एक पैकेट में तकरीबन 20 से 25 किलो फूल गोभी भरी जाती है किसानो ने बताया की इस बार फूलगोभी सस्ती होने से उनके ऊपर कर्ज हो गया है। वैसे बात करें तो जनपद नसे गोभी भरकर गोंडा, सुल्तानपुर, गोरखपुर व राजधानी लखनऊ में सप्लाई होती है। इस बार गोभी की डिमांड अधिक ना होने से गोभी के रेट कम हो गये है। जिससे किसान परेशान है। किसानो ने बताया की पिछली वर्ष 200 रूपये तक पैकेट की बिक्री हुई थी। तो किसानो को अच्छी बचत हो गयी थी। कई किसानो ने घाटा होने से खेत में खड़ी गोभी की फसल पर ट्रेक्टर चलवा दिया।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...