Breaking News

एमी जैक्सन के बाद अब ये एक्ट्रेस शादी से पहले बनेंगी मां, 5 महीने से हैं प्रेग्नेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं। जी हां, उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी है। हाल ही में उनरी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने बेबी बंप को देखती हुई नजर आ रही हैं। इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए ब्रूना ने कहा कि शादी का सर्टिफिकेट बस एक कागज का टुकड़ा होता है। जो दो लोगों को साथ में रखने के लिए काफी नहीं है। कुछ लोगों को तलाक हो जाता है तो कुछ बिना शादी के ही साथ रहते हैं। प्यार एक दूसरे को करीब रखता है। इसके अलावा कुछ और नहीं। हमारा बच्चा हेल्दी है।

मेरा परिवार यह खबर सुनकर बहुत खुश है। यह हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सरप्राइज है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन और अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। बता दें कि ये ब्रूना का पहला बेबी है, हालांकि अभी उनकी शादी नहीं हुई है। ब्राजिलियन एक्ट्रेस ने 19 जुलाई 2018 में अपने ब्रिटेन बेस्ड स्कॉटिश बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली थी। वो अब 5 महीने प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ब्रूना अब्दुलाह जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार के साथ देसी बॉयज में नजर आईं थीं। इसके अलावा वह आई हेट लव स्टोरी, ग्रैंड मस्ती, मस्तीजादे और कैश जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा रियलिटी शोज खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए सीजन 6 और कॉमेडी क्लासेज भी कर चुकी है।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...