Breaking News

एटीएस के हाथ लगी बड़ी सफलता, टेरर फंडिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

बरेली : टेरर फंडिंग मामले में एटीएस ने बरेली के इज्जतनगर से सिराजुद्दीन और फहीम को गिरफ्तार किया हैं। इससे पहले गिरफ्तार हुए लोगों से मिली जानकारी के चलते एटीएम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक कार और 3 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस मामले में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्हीं आरोपियों से ली गई जानकारी के तहत एटीएम ने दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों आरोपी मुमताज और सदाकत के जरिये बाहर के देशों से आई रकम नेपाली खातों में जमा करवाते थे। 5 फीसदी कमीशन पर नेपाल के खातों से रकम निकालकर भारतीय मुद्रा में बदला जाता था।  बीती 11 अक्टूबर को पकड़े गए उम्मेद अली, एराज, समीर सलमानी और संजय अग्रवाल के पास से एटीएस को इंडियन और नेपाली करेंसी भी बरामद हुई थी। साथ ही कई देशों के सिम कार्ड भी मिले थे। इन पैसो का प्रयोग वह आतंकवाद की गतिविधियों पर उस धन का इस्तेमाल करते थे।  इससे पहले गिरफ्तार हुए लोगों से मिली जानकारी के चलते एटीएम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक कार और 3 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस मामले में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्हीं आरोपियों से ली गई जानकारी के तहत एटीएम ने दो आरोपियों को पकड़ा है।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...