Breaking News

इन बल्लेबाजों ने इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टी-20 भिड़ंत में सबसे अधिक रन जड़े

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज का आगाज रविवार से धर्मशाला के मैदान पर होने जा रहा है। दोनों टीम के बीच अब तक टी-20 के 13 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने आठ बार बाजी मारी है, तो वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच बार जीत दर्ज की है, लेकिन टीम इंडिया के लिए एक कड़वा सच यह भी है कि, वो अब तक दक्षिण अफ्रीका को टी-20 मुकाबले में अपनी जमीन पर पटखनी नहीं दे पाई है। दोनों टीम के बीच अब तक खेले गए मुकाबले धमाकेदार रहे हैं। आइए बताते हैं आपको दोनों टीम के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अब तक खेले गए टी-20 मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 टी-20 मुकाबले में 38 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 66 गेंदों में 106 रन है, जो उन्होंने साल 2015 में धर्मशाला के मैदान पर बनाया था।
सुरेश रैना
भारतीय टीम के कभी मध्यक्रम की जान रहे सुरेश रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 टी-20 मुकबले में 34 की औसत और 148 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए। रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शतक लगाया है। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 60 गेंदों पर 101 रन है, जो उन्होंने साल 2010 के टी-20 विश्वकप में बनाया था।जेपी डुमिनी
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज जेपी डुमिनी तीसरे नंबर पर हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 10 टी-20 मुकबले खेले हैं। जिसमें डुमनी ने 59 की औसत और 122 के स्ट्राइक-रेट से 295 रन बनाए हैं। डुमिनी ने भारत के खिलाफ तीन अर्धशतक जड़े हैं। भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 34 गेंदों पर 78 रन है, जो उन्होंने साल 2016 में धर्मशाला के मैदान पर बनाया था।
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान रहे एबी डीविलियर्स दोनों टीम के बीच खेले मैच में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आते हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ नौ टी-20 मुकाबले में 23 की औसत और 132 के स्ट्राइक-रेट से 208 रन बनाए हैं। डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ दो अर्धशतक लगाए हैं और भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 51 गेंदों में 63 रन है, जो उन्होंने स 2009 में ट्रेंट ब्रिज में बनाया था।
महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में पांचवे पायदान पर हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 34 की औसत और 138 के स्ट्राइक-रेट से 204 रन बनाए हैं। धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक अर्धशतक लगाया है। उन्होंने साल 2018 में सेंचूरियन के मैदान पर 28 गेंदों में 52 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जड़े थे।

Loading...

Check Also

बाबूराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप – 2023 का शुभारंभ………..

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय ...