Breaking News

आज हरियाणा आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, एकलव्य स्टेडियम से विधानसभा चुनाव 2019 का करेंगे शंखनाद

जींद: मोदी सरकार 2 में गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह आज हरियाणा आ रहे हैं। वे यहां जींद में एकलव्य स्टेडियम से विधानसभा चुनाव 2019 का शंखनाद करेंगे। वह राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के निमंत्रण पर हरियाणा आ रहे हैं। बीरेंद्र सिंह ने यहां विशाल रैली का आयोजन किया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस रैली में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। आज हरियाणा आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, एकलव्य स्टेडियम से विधानसभा चुनाव 2019 का करेंगे शंखनादवहां जींद की जाट बांगर बेल्ट से विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। तीन आईपीएस, 30 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 200 महिला पुलिस कर्मचारी, 1300 पुलिस कर्मचारी के अलावा घुड़सावर रैली की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था इस प्रकार की गई कि पुलिस की हर व्यक्ति पर नजर रहेगी। अन्य जिलों से भी पुलिस टीम को बुलाया गया है। करीब 30 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 200 महिला पुलिस कर्मचारी व 1300 जवानों ने शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है।  वह राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के निमंत्रण पर हरियाणा आ रहे हैं। बीरेंद्र सिंह ने यहां विशाल रैली का आयोजन किया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस रैली में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वहां जींद की जाट बांगर बेल्ट से विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...