Breaking News

ट्रंप का स्पेशल मैसेज.रमजान पर मुसलमानों को व्हाइट हाउस में हुई इफ्तार पार्टी

लखनऊ  ; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रमजान के मौके पर अमेरिकी मुस्लमानों को शुभकामनाएं दी है। वहीं, व्हाइट हाउस ने रमजान के लिए इफ्तार का आयोजन किया है। हालांकि, अमेरिकी व्हाइट में यह परंपरा कोई नई नहीं है, बल्कि दशकों से रमजान के मौके पर इस प्रकार क

आयोजन होता आया है। इस बार व्हाइट

हाउस ने अमेरिकी मुस्लमानों के लिए रमजान पर एक स्पेशल मैसेज भी दिया है। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप का बयान जारी कर कहा, ‘आज रात के चंद्रमा के उदय के साथ, मैं अमेरिका और दुनिया भर में रमजान मनाने वाले सभी मुसलमानों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

डोनाल्ड ट्रंप को मुसलमानों के खिलाफ वाली छवि के लिए जाना जाता है, जिन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मुसलमानों की एंट्री अमेरिका में पूरी तरह से बैन कर देनी चाहिए। हालांकि, इस रमजान पर ट्रंप ने देश के मुस्लमानों को मैसेजे देते हुए कहा कि कुरान के पहले प्रकाशन का जश्न मुस्लिम पैगंबर मुहम्मद के मार्गों पर चलकर और प्रार्थना के माध्यम से मनाते हैं। कई लोग उपवास रखकर, दान करके, नमाज और कुरान पढ़कर इस पवित्र महिने का पालन करते हैं।

ट्रंप ने अपने मैसेज में आगे लिखा, ‘रमजान हमें उदारता की याद दिलाता है। हम सब धन्य है कि अमेरिकी संविधान में रहते हैं, जो जो धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है और धार्मिक अभ्यास का सम्मान करता है। हमारा संविधान सुनिश्चित करता है कि सरकार के बगैर रोक टोक मुस्लिम अपने विवेकानुसार रमजान को मना सकता है।

ट्रंप ने आगे लिखा कि रमजान का पालन करने वाले हमारे समुदायों को मजबूत प्रदान कर सकते हैं, जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं और पवित्र जीवन जीने के लिए अच्छे उदाहरण के रूप में कार्य कर सकते हैं। मेलानिया और मेरी तरफ से इस ढेरों शुभकामनाएं।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...