Breaking News

अमित शाह: राजस्थान में एक बार फिर बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस केवल जाति की राजनीति करती है

राजस्थान: राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। राजस्थान की 200 सीटों पर मतदान 7 दिसंबर को होगा। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जयपुर में कहा है कि राजस्थान में भाजपा एक बार फिर सरकार बनेगी। यहां उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि राजस्थान की जनता एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जाताएगी और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा को सरकार बनाने का मौका देगी। एक बार फिर वसुंधरा राजे सिंधिया मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल जाति की राजनीति करती है।

उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। अगस्ता वेस्टलैंड डील के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाए जाने पर शाह ने कहा कि हमारे इस कदम से विपक्ष बौखला गया है। हम क्या बिचौलिए को भारत न लाएं। क्या विपक्ष क्रिश्चियन मिशेल को बचाना चाहती है। बुलंदशहर हिंसा पर शाह ने कहा कि बुलंदशहर में जो कुछ हुआ है वह दुखद है। इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। मामले में एसाईटी गठित की गई है। जब SIT अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देगी तो सब साफ हो जाएगा।

अगस्ता वेस्टलैंड डील के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाए जाने पर शाह ने कहा कि हमारे इस कदम से विपक्ष बौखला गया है। हम क्या बिचौलिए को भारत न लाएं। क्या विपक्ष क्रिश्चियन मिशेल को बचाना चाहती है। बुलंदशहर हिंसा पर शाह ने कहा कि बुलंदशहर में जो कुछ हुआ है वह दुखद है। इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। मामले में एसाईटी गठित की गई है। जब SIT अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देगी तो सब साफ हो जाएगा।

Loading...

Check Also

अंबानी परिवार के सगाई समारोह में भारतीय वायुसेना ने संभाला था जामनगर में हवाई यातायात : सूत्र

सगाई समारोह में आये विमानों के लिए भारतीय वायुसेना ने हवाई अड्डे पर अपने सैन्य ...