Breaking News

महर्षि वाल्मीकि जी ने प्रभु श्री राम के जीवन परिचय के साथ-साथ उनके सामाजिक आदर्शों से भी दुनिया को अवगत कराया- बृजलाल खाबरी

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती काफी श्रद्धापूर्वक मनाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मीडिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर संबोधित किया। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने परिवर्तन चौक स्थित महर्षि वाल्मीकि की भव्य प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण व पूजा अर्चना किया। इस दौरान उनके साथ प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, योगेश दीक्षित व अनिल यादव ने भी माल्यार्पण किया।महर्षि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने कहा कि महान संत और आदि काव्य ‘‘रामायण’’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी ने प्रभु श्री राम के जीवन परिचय के साथ-साथ, उनके सामाजिक आदर्शों से भी दुनिया को अवगत कराया और जो वर्तमान और भविष्य में मानव जाति के लिए एक आध्यात्मिक शक्ति देने वाला अद्वितीय उपहार है।प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की महान रचना से हमें महाग्रंथ रामायण का आध्यात्मिक सुख मिला। यह एक ऐसा ग्रंथ हैं, जिसने मर्यादा, सत्य, प्रेम, भातृत्व, मित्रत्व एवं सेवक के धर्म की परिभाषा सिखाई। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम तथा प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि वाल्मीकि जी के व्यक्तिगत जीवन से भारतीय दर्शन मजबूत हुआ। महर्षि वाल्मीकि ने अपने लेखन, आचार व व्यवहार से समाज के व्यवहारिक मूल्यों की पृष्ठभूमि मजबूत किया।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि परिवर्तन चौक, वाल्मीकि प्रतिमा पर पहुंचने पर वाल्मीकि समाज के नेता रितेश वाल्मीकि व मयंक वाल्मीकि आदि समाज के नेताओं ने यहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी,अनिल यादव ने वाल्मीकि समाज के कई गणमान्य नागरिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर संगठन प्रभारी दिनेश सिंह,विवेकनंद पाठक,पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, रामजियावन यादव, आलोक प्रसाद, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता पंकज तिवारी, बृजेश सिंह ,शिव पांडे, जयकरण वर्मा, सचिन रावत, संजय शर्मा, मुकेश सिंह चौहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शंकर लाल गौतम, जितेंद्र वर्मा, डॉ0 सुधा मिश्रा, सुशील वाल्मिकी, विक्रम पांडे, नईम सिद्दीकी, चंद्रेश सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, रितेश वाल्मीकि सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

राज्यों को मिलने वाले सामान्य आवंटन को विशेष पैकेज बताकर बिहार को गुमराह किया गया: चित्तरंजन गगन

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, पटना । राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने केन्द्रीय बजट को बिहार के ...