लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम महिलाओं ने मंगलवार को बुर्का पहनकर भाजपा का झंडा और टोपी लगाकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार किया। यहां पुराने लखनऊ में बीजीपी एमलसी बुक्कल नवाब के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने कमल संदेश यात्रा निकाली। बुक्कल नबाव ने कहा कि ये इतिहास में पहली बार हुआ है कि इस यात्रा में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहन कर भाजपा की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया। इस यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।बता दें कि एक से 15 दिसंबर तक चलने वाली भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा के जरिये भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाओं से उन्हें अवगत करा रहे हैं। लोगों को सरकार की उपलब्धियों वाले पत्रक बांटे जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क कर रहे हैं। ये इतिहास में पहली बार हुआ है कि इस यात्रा में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहन कर भाजपा की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया। इस यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।बता दें कि एक से 15 दिसंबर तक चलने वाली भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा के जरिये भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाओं से उन्हें अवगत करा रहे हैं। लोगों को सरकार की उपलब्धियों वाले पत्रक बांटे जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
Check Also
प्रयाग जं. – जंघई – माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ – प्रयाग जं. रेल खंड का मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा विस्तृत निरीक्षण
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat