Breaking News

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में युवती के जनधन खाते में हुई धनवर्षा, अकाउंट में आए 10 करोड़ रुपए

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बांसडीह थाना क्षेत्र के रुकूनपुरा गांव की गरीब बेटी के खाते में 10 करोड़ रुपए आने से हड़कंप मच गया है। यह साइबर क्राइम का मामला बताया जा रहा है। वहीं लड़की को जानकारी मिली तो उसके लिए परेशानी खड़ी हो गई है। फिलहाल पुलिस से शिकायत के बाद खाते से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।

बताया जा रहा है कि रुकुनपुरा गांव निवासी सरोज कुमारी पुत्री सूबेदार साहनी का इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) में खाता है। जो 2 अगस्त 2018 को जनधन खाता खुला था। उसके खाते में किसी ने 9 करोड़ 99 लाख रुपये बिना उसको बताए ट्रांसफर कर दिया। परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस विवेचना कर दोषियों की तलाश कर रही है।

सरोज के मोबाइल पर सोमवार शाम को खाते में 9 करोड़ 99 लाख चार हजार 736 रुपए जमा होने की जानकारी मिली। वहीं बैक कर्मचारियों ने बताया कि खाते के लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।

लड़की ने बताया कि उसने कानपुर देहात के निलेश नाम के शख्स ने पीएम आवास का लाभ दिलाने के बहाने उससे आधार कार्ड और दस्तावेजों का फोटोकॉपी ले लिया था। सरोज ने बताया कि एक दिन उसे डाक के जरिए एटीएम कार्ड आया जिसे उसने निलेश के कहने पर उसके पते पर भेज दिया।

बैंक कर्मचारियों के मुताबिक जिस निलेश ने सरोज का खाता खुलवाया था उसका नंबर भी बंद आ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि सरोज ने पढ़ाई नहीं की है और वो सिर्फ बहुत मुश्किल से अपना नाम लिख पाती है।

ऐसे में उसे जालसाजी का शिकार बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। सरोज के पिता अहमदाबाद के गैराज में नौकरी कर परिवार के भरण-पोषण के लिए पैसे भेजते हैं। सरोज के खाते में इतनी बड़ी रकम का आना चर्चा का विषय बना हुआ है। वही पुलिस का दावा है कि बैक और पुलिस संयुक्त रुप से इस पर काम कर रही है। जल्द की दोषियों का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...