ब्रेकिंग:

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 334.37 अंकों की बढ़त

मुंबई। दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने बुधवार को तेजी के साथ दिन की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स जहां 334.37 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 58910.74 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 69.6 अंकों की बढ़त के साथ 17,599.90 अंकों पर दस्तक दी। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त दिखाई दी।

बीएसई का मिडकैप 102.3 अंक बढ़कर 25,140.01 अंक पर और स्मॉलकैप 175.77 अंकों की बढ़त के साथ 29,617.44 अंक पर खुला। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 388.20 अंक लुढ़ककर 58576.37 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 144.65 अंक का गोता लगाकर 17530.30 अंक पर आ गया था।

दिग्गज कंपनियों को तरह बीते दिन बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। मिडकैप 1.45 प्रतिशत गिरकर 25,037.71 अंक और स्मॉलकैप 1.47 प्रतिशत की गिरावट लेकर 29,441.67 अंक पर रहा था।

Check Also

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर रूफटॉप स्थापना में कानपुर प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / कानपुर नगर : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com