ब्रेकिंग:

यूपी चुनाव : अखिलेश ने सीएम योगी पर बोला हमला, कहा- बाबा से कैच छूट गया

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सूबे की राजनीतिक गतिविधियां तेजी से बदल रही हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी व 6 बागी विधायकों समेत कई अन्य नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में जहां आज एक तरफ सपा की सदस्यता ली तो वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सूबे की योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला।

अखिलेश ने कहा कि योगी की 11 मार्च की गोरखपुर टिकट है, लेकिन आप के आने से वह आज ही लखनऊ से गोरखपुर चले गए हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी को बर्बाद कर दिया। उनके पास कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। पेट्रोल-डीजल तक इतना महंगा हो गया।

तेल कंपनियां 600 फीसदी मुनाफा कमा रही हैं। लोगों को लूटा जा रहा है। अगर सबका साथ रहा तो इस चुनाव में सपा गठबंधन 400 सीटें भी जीत सकती है। स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में आए तो उनके खिलाफ पता नहीं कौन से जमाने के केस का वारंट जारी कर दिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब सपा को कोई नहीं रोक सकता क्योंकि अब साइकल का हैंडल भी ठीक, दोनों पहिए भी ठीक हैं और पैंडल चलाने वाले भी आ गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें शुक्रवार को योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी  में शामिल हो गए।

उनके साथ धर्म सिंह सौनी और 6 विधायकों ने भी अपने समर्थकों के साथ सपा का दामन थामा लिया। ये सभी नेता पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी छोड़ी थी। इन सभी को अखिलेश यादव ने पार्टी का सदस्यता दिलाई।

Loading...

Check Also

यूक्रेन के ‘स्पाइडर वेब’ ऑपरेशन ने रूसी बॉम्बर्स को हज़ारों कि.मी. घुसकर किया तबाह, दुनियां अचंभित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : 1 जून को, 100 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन्स ने रूस …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com