
अशाेक यादव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 403 एलईडी प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में जाएंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इन प्रचार रथों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पहले लोगों को पलायन कराया जाता था लेकिन अब अपराधी प्रदेश छोड़ रहे है।
उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है। पार्टी ने अपराधियों की जेल की सलाखों के पीछे छोड़ दिया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के यह प्रचार रथ सपा गठबंधन, बसपा, कांग्रेस के अनैतिक कार्यों को जन जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार होती है तो गुंडों, अपराधियों, दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों का पलायन होता है।
सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के नागरिकों को पलायन करना पड़ता है। प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रियंका अपने प्रत्याशी खोजने में समय लगाएं भाजपा को सुझाव देने में नहीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि यूपी में अब कोई माई का लाल पलायन नहीं करा सकता ।उन्होंने कहा कि हम सपा बसपा के कुशासन को जनता के बीच ले जाएंगे और जनता में समर्थन मांगेंगे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat