ब्रेकिंग:

होटल रिसेप्निस्ट को गोली मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो युवतियां भी मामले में शामिल

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के होटल सहारा ग्रुप के रेसेप्निस्ट कृष्णकांत को गोली मारी गई। घटना की जांच में जुटे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मात्र 10 घंटों के भीतर ही बड़ी कार्रवाई कर दिखाई है। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 2 लड़कियां भी शामिल हैं। विभूतिखंड स्थित होटल सहारा ग्रैंड में कहासुनी के दौरान होटल रेसेप्निस्ट को गोली मारी गई। रेसेप्निस्ट कृष्णकांत प्रतापगढ़ का रहने वाला था। होटल में आए दो बदमाशों से कहासुनी हो गई जिस वजह से बदमाशों ने कृष्णकांत को गोली मार दी। होटल के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत कृष्णकांत को लोहिया अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान ही कृष्णकांत की मौत हो गई। इससे पहले एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें एक युवक का चेहरा ढका है और दूसरे का खुला है। घटना की जानकारी कृष्णकांत के परिवार को दे दी गई है। रेसेप्निस्ट कृष्णकांत प्रतापगढ़ का रहने वाला था। होटल में आए दो बदमाशों से कहासुनी हो गई जिस वजह से बदमाशों ने कृष्णकांत को गोली मार दी। होटल के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत कृष्णकांत को लोहिया अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान ही कृष्णकांत की मौत हो गई। इससे पहले एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें एक युवक का चेहरा ढका है और दूसरे का खुला है। घटना की जानकारी कृष्णकांत के परिवार को दे दी गई है।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और उप्र जेल प्रशासन और सुधार सेवाओं के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जेल प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com