ब्रेकिंग:

हरियाणा : खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, चार लोगों की हुई मौत

हरियाणा : हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां बुधवार तड़के तीन बजे हुए सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। हादसा फतेहाबाद-सिरसा सीमा पर हुआ। एक बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हिसार रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी सिरसा के गांव जोधकां के रहने वाले थे और पिलानी से शादी समारोह से वापस जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतकों के परिजनों को खबर दे दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला सड़क के साइड में खड़ा था। बोलेरो चालक ने पीछे से टक्कर मारी है। आसपास के लोगों ने ट्राले के नीचे घुस चुके हिस्से को काट कर घायलों को निकाला। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक बच्चे की गर्दन पूरी तरह धड़ से अलग हो गई। सभी सिरसा के गांव जोधकां के रहने वाले थे और पिलानी से शादी समारोह से वापस जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतकों के परिजनों को खबर दे दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला सड़क के साइड में खड़ा था। बोलेरो चालक ने पीछे से टक्कर मारी है। आसपास के लोगों ने ट्राले के नीचे घुस चुके हिस्से को काट कर घायलों को निकाला। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक बच्चे की गर्दन पूरी तरह धड़ से अलग हो गई।

Check Also

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com