ब्रेकिंग:

सेना चिकित्सा कोर के चिकित्सकों द्वारा मेडिकल आफीसर्स बेसिक कोर्स की समाप्ति पर भव्य ‘रस्मी-परेड’ आयोजित

लखनऊ : भारतीय सेना में सेवारत सेना चिकित्सा कोर के चिकित्सकों के लिए आयोजित मेडिकल आफीसर्स बेसिक कोर्स  [ एमओबीसी ] -224 पूरा होने पर यहाॅ लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज के अधिकारी प्रशिक्षण कॉलेज [ ओटीसी ] में एक 22 दिसंबर 2018 को एक भव्य ‘रस्मी-परेड’ आयोजित की गई। सात सप्ताह तक चले इस आधारभूत पाठ्यक्रम में सशस्त्र चिकित्सा सेवाओं के कुल 122 युवा मेडिकल एवं दंत सैन्य चिकित्साधिकारियों ने भाग लिया जिनमें 43 महिला सैन्य चिकित्साधिकारी भी शामिल थीं।

इस अवसर पर आयोजित एक आकर्षक ‘रस्मी परेड’ का निरीक्षण सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं काॅलेज के आफीसर्स प्रशिक्षण काॅलेज [ ओटीसी ] के सेनानायक एवं मुख्य अनुदेशक मेजर जनरल एन. नैथानी ने किया तथा मार्च-पास्ट की सलामी ली। इस दौरान कैप्टन दविन्दर जीत सिंह को पाठ्यक्रम का ‘बेस्ट ओवर आल अधिकारी’ घोषित  किया गया और उन्हें ‘कमाण्डेन्ट्स राॅलिंग ट्रॉफी ’ से सम्मानित किय गया जबकि कैप्टन मिन्टु को  बेस्ट ऑफिसर -इन-फील्ड इवेंट्स के लिए ‘मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह अशोक चक्र स्मृति ट्रॉफी ’ से सम्मानित किया गया।

युवा सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल एन. नैथानी ने उनका आह्वान किया कि वे अपने चिकित्सकीय कौशलता के श्रेष्ठ मानदंडों को निभाते हुए सैन्य चिकित्सकों की शानदार परंपरा को बनाये रखें। उन्होंने इस पाठ्यक्रम में सर्वाेत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले अधिकारियों को बधाई दी। मेजर जनरल एन. नैथानी ने इस पाठ्यक्रम में युवा सैन्यधिकारियों की अपार सफलता एवं उपलब्धियों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सात सप्ताह तक चले इस पाठ्यक्रम में अधिकारियों को अपनी उच्च व्यावसायिक कार्यदक्षता को
निखारने का अवसर मिला। इस अवसर पर सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के वरिष्ट अधिकारियों सहित पाठ्यक्रम में  शामिल युवा चिकित्सा सैन्यधिकारियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगूर में 830 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सिंगूर, हुगली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हुगली जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com