लखनऊ। आईएएस व पीसीएस अफसरों पर गाज गिरने वाली है। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में गड़बड़ियों के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईएएस अफसर केदारनाथ व पीसीएस अफसर सुनील कुमार चौधरी को निलंबित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए है। शासन कार्रवाई से पहले चुनाव आयोग से अनुमति मांगने जा रहा है। जानकारी हो कि कलेक्ट्रेट व तहसीलों में सेवा प्रदाता के जरिए चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में गड़बड़ियों की प्रारंभिक जांच में अन्य कर्मियों के साथ आईएएस अधिकारी केदारनाथ व पीसीएस अधिकारी सुनील कुमार चौधरी भी जिम्मेदार ठहराए गए थे। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को कृषि उत्पादन आयुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अफसरों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर कराने व सतर्कता जांच के आदेश दिए थे।
अपर मुख्य सचिव राजस्व ने आईएएस व पीसीएस अफसरों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के लिए नियुक्ति विभाग को पत्र भेजा था। सभी दोषी अफसरों व कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की जिम्मेदारी राजस्व परिषद को दी गई थी। सतर्कता जांच के लिए प्रमुख सचिव गृह से कार्यवाही कराने को कहा गया था। शासन कार्रवाई से पहले चुनाव आयोग से अनुमति मांगने जा रहा है। जानकारी हो कि कलेक्ट्रेट व तहसीलों में सेवा प्रदाता के जरिए चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में गड़बड़ियों की प्रारंभिक जांच में अन्य कर्मियों के साथ आईएएस अधिकारी केदारनाथ व पीसीएस अधिकारी सुनील कुमार चौधरी भी जिम्मेदार ठहराए गए थे।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat