ब्रेकिंग:

सरकार नॉन कोविड और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को गंभीरता से लें- प्रियंका गांधी

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गर्भवती महिला की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पर एक बार फिर से निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रसव के लिए अस्पताल की तलाश के दौरान एक महिला की मौत को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं, साथ ही यूपी सरकार को इसमें सुधार की सलाह भी दी है। उन्होनें कहा गर्भवती महिला की मौत सरकार की सबसे बड़ी चूक है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार को नॉन कोविड बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत गंभीरता से लेना होगा। इस संदर्भ में किसी भी चूक के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि नोएडा में एक गर्भवती महिला के साथ हुआ जानलेवा हादसा एक चेतावनी है। यूपी में कई जगहों से इस तरह की खबरें आई हैं। सरकार को इसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए ताकि किसी की जान न जाए।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को नीलम नामक एक गर्भवती महिला की प्रसव के लिए अस्पताल ढूंढने के दौरान मौत हो गई थी।

नीलम के पति विजेंदर सिंह के मुताबिक उन्होंने कुछ सरकारी अस्पतालों समेत आठ चिकित्सालयों के दरवाजे खटखटाए लेकिन सभी ने उनकी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती करने से इनकार कर दिया। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Loading...

Check Also

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर “विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा” आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com