ब्रेकिंग:

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 2788 और निफ्टी 842 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद शेयर बाजार में भूचाल आ गया है। बता दें सुबह से ही भारतीय शेयर बाजार वैसे ही भारी गिरावट के साथ खुले थे। लेकिन दोपहर बार बाजार में फिर से और ज्यादा भंयकर गिरावट आ गई है। आज का कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 2788 अंकों की गिरावट के साथ 54,445 तो निफ्टी 842 अंकों की गिरावट के साथ 16,218 अंकों पर बंद हुआ है।

23 मार्च 2020 के बाद बाजार में प्वाइंट्स के मामले में ये सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना महामारी के पहले लहर के दस्तक देने के चलते और लॉकडाउन लगने के डर के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। यानि भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में प्वाइंट्स के लिहाज से गुरुवार की गिरावट सबसे बड़ी गिरावट है।

Check Also

एसोचैम द्वारा आयोजित 5वें ग्रीन एनर्जी एण्ड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शुक्रवार को होटल सेंट्रम, लखनऊ में एसोचैम द्वारा आयोजित …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com