ब्रेकिंग:

शादी के बाद पहली बार स्टेज पर ठुमके लगाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, इन हिट गानों पर किया डांस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निक जोनस संग शादी रचाने के बाद काम पर वापिस लौट आई है। हाल ही में प्रियंका ने आदित्य बिरला अवॉर्ड्स में अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का ये पहला स्टेज परफॉर्मेंस था। अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका ने जो डांस किया उसकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आई हैं। परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पिंगा, तूने मारी एंट्री, देसी गर्ल और राम चाहे लीला जैसे कई हिट गानों पर डांस किया। इस दौरान प्रियंका ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका व्हाइट शिमर लेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। वहीं 75 फीट लंबी वे उनके लुक को कम्पलीट कर रह थी वहीं नि डबल ब्रेस्टेड टेक्सीडो सूट पहने खू जच रहे थे। दोनों के कैथोलिक लुक को डिजाइनर राल्फ लॉरे ने डिजाइन किय था।

वही हिंदू रीति-रिवाज की बात करें तो इस दौरान प्रियंका रेड कलर का लहंगा पहने काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं निक भी देसी अंदाज में शेरवानी पहने घोड़ी पर दुल्हन को लेने पहुंचे थे। शादी की सभी रस्मों को पारंपरिक तरीके से निभाया गया।दोनों के हिंदु लुक को सब्यसाची ने डिजाइन किया था दिल्ली रिसेप्शन के बाद प्रियंका-निक मुंबई में 15 या 16 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों द स्काई इज पिंक की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि शादी की वजह से उन्होंने शूटिंग से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका वापस भारत लौटेंगी और काम में जुट जाएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर अहम किरदार में नजर आएंगी।

Loading...

Check Also

क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन में खुशी भारद्वाज एस्परगर की अहम भूमिका में आएंगी नजर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : अप्लॉज एंटरटेनमेंट और डिज्नी+ हॉटस्टार के क्रिमिनल जस्टिस के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com