
अशाेक यादव, लखनऊ।। राजधानी में ईद-उल-फित्र का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद के चांद के दीदार के बाद मंगलवार की सुबह राजधानी की प्रमुख ऐशबाग स्थित ईदगाह समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ईद की नमाज अदा की गयी।
लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी।वहीं सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुभकामनाएं देने के लिए ऐशबाग ईदगाह पहुंचे।
Loading...
Suryoday Bharat Suryoday Bharat