बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी जल्द ही फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। हाल ही में दिशा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो दिशा जल्द ही फिल्ममेकर मोहित सूरी की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट आदित्य रॉय कपूर हैं। यह एक रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म हो सकती हैं। यह पहला मौका होगा जब यह जोड़ी किसी फिल्म में नजर आएगी। बता दें कि इससे पहले इस फिल्म में कृति सेनन को कास्ट किया गया था। बता दें कि दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म किक 2 में नजर आएंगी।
खबर है कि किक 2 इस साल के अंत तक शूटिंग शुरू हो जाएंगी। इस फिल्म में दिशा पटानी किस किरदार में नजर आएंगी, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन जल्द ही इस फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा होने की उम्मीद की जा रही हैं। फिल्म भारत की बात करें तो इसमें दिशा का रोल छोटा लेकिन अहम होगा। सलमान खान के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में दिशा हैरतअंगेज स्टंट करती हूं भी दिखाई देंगी। फिल्म में सलमान-दिशा के अलावा कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही, जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat