ब्रेकिंग:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षाकर्मी वेद प्रकाश सिंह बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार।

लखनऊ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षाकर्मी की बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 19 फरवरी को हुई इस घटना में पुलिस ने मृतक युवती के पिता और राजनाथ सिंह के सुरक्षाकर्मी वेद प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को लखनऊ पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय युवती सृष्टि सिंह की हत्या उसके पिता ने ही की थी। बेटी की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश पिता ने ही रची थी।

पुलिस को आत्महत्या की यह कहानी शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि विकास नगर स्थित सरकारी आवास पर सृष्टि सिंह ने अपने पिता की रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। जबकि मौके से मौके से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं बरामद हो सका था, जो इस घटना को आत्महत्या साबित कर सके।

मृतक छात्रा के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के विवेचक दारोगा हरिंदर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गोरखपुर से हिरासत में ले लिया।

पुलिस की शुरूआती पूछताछ में रक्षा मंत्री के सुरक्षाकर्मी व बेटी की हत्या के आरोपी वेद प्रकाश सिंह ने बताया है कि बेटी हाईस्कूल की छात्रा था। वह पढ़ाई में काफी कमजोर थी। जिसके लिए अकसर उसे डांटा जाता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर उसकी पिटाई की थी। गुस्से में बैट से मारने के चलते उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Loading...

Check Also

पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी, SIR के बाद हटाए जाने वाले नामों की संख्या 58,08,002 तय

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com