ब्रेकिंग:

मोदी के कार्यकाल में प्रवासी भारतीयों के सम्मान में हुआ है इजाफा: सतीश महाना

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने डेनमार्क की राजधानी कोपेन हेगेन में कहा कि देश को ऐसे सभी प्रवासी भारतीयों पर गर्व है जिनके कारण विश्व में भारत का नाम बेहद सम्मान से लिया जा रहा है।

भारतीय राजदूत पूजा कपूर की उपस्थिति में श्री महाना ने कोपेन हेगेन में आज भारत के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में तिंरगा फहराया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत लगातार उन्नति के रास्ते पर दिन दूनी रात चौगुनी आगे बढ़ रहा है। साथ ही प्रवासी भारतीयों का भी सम्मान बढ़ा है।

श्री महाना ने प्रवासी भारतीयों से अपेक्षा की कि वे ऐसा काम करे जिससे अपने देश का नाम उंचा हो सके और दुनिया में हम सबकी बेहतरीन छवि बन सके। साथ ही विदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार भी किए जाने की जरूरत है जिससे लोग भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को जान सके।

कनाडा के हेलीफैक्स में आयोजित कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने गए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री महाना ने कहा कि भारतीय दुनिया में कहीं भी जाए अपनी कर्म भूमि के लिए उस देश में पूरी ईमानदारी से कार्य करते हैं। जब कभी किसी अन्य देश के नेता से मुलाकात होती है तो वह अपने देश में बसे भारतीय समुदाय की उपलब्धियों के बारे हमें गर्व से बताते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाषा कोई भी हो लेकिन हम सभी के संस्कार भारतीय ही हैं। हम राष्ट्र निर्माण मिलकर करते है। भारतीय समुदाय एक ऐसी शक्ति है जो हम सबको प्रति पल जीवंतता का एहसास कराती है। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह और विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे व विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ राजेश सिहं भी उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

भाषा विवि का नैक पीयर टीम ने देखा प्रेजेंटेशन : संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों से किया संवाद

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के नैक मूल्यांकन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com