ब्रेकिंग:

मुख्यमंत्री ने महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुंदर दास शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री जी प्रकाण्ड विद्वान थे। उन्होंने कहा कि भारत के वरिष्ठ धर्माचार्यों में स्वामी जी का अत्यन्त सम्मानित स्थान था। स्वामी जी के समृद्ध आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री जी के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। ज्ञातव्य है कि महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री जी हरिद्वार के गरीबदासी आश्रम के पीठाधीश्वर थे। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री जी प्रकाण्ड विद्वान थे। उन्होंने कहा कि भारत के वरिष्ठ धर्माचार्यों में स्वामी जी का अत्यन्त सम्मानित स्थान था। स्वामी जी के समृद्ध आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री जी के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। ज्ञातव्य है कि महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री जी हरिद्वार के गरीबदासी आश्रम के पीठाधीश्वर थे।

Check Also

86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के दूसरे दिन एजेंडा विषयों पर व्यापक चर्चा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लखनऊ में चल रहे 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com