ब्रेकिंग:

भारतीय हॉकी टीम में फैला कोरोना, दो खिलाड़ी और तीन सपोर्ट स्टाफ संक्रमित

बेंगलुरु। बेंगलुरू में राष्ट्रमंडल खेलों के लिये तैयारी कर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ी और तीन सहायक कर्मी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। हॉकी इंडिया ने यहां जारी एक बयान में कहा, “वर्तमान में राष्ट्रमंडल खेल 2022 की तैयारी कर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के तीन सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गये हैं।

आरटीपीसीआर परीक्षण बुधवार सुबह किया गया। उनमें हल्के लक्षण हैं और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है।” राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से बर्मिंघम में आयोजित होंगे। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत 31 जुलाई को घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। राउंड रोबिन लीग मैचों में भारत का सामना पूल बी में मेजबान इंग्लैंड, कनाडा और वेल्स से भी होगा।

Check Also

आरपीएफ, यूपी पुलिस को 3 विकेट से हराकर अखिल भारतीय पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / करनाल : हरियाणा के करनाल स्थित मधुबन में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com