
अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया ने भाजपा सरकार पर राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि गरीबों को मुफ्त राशन बांटने के मामले में प्रदेश में हेराफेरी हुई है। पीएल पुनिया कहा कि बीते माह राशन वितरण के दौरान प्रदेश के हजारों कोटेदारों ने एक-एक दिन में 300-300 कार्डधारकों को राशन बांट दिया, लेकिन इस सरकार को कानों-कान खबर तक नहीं हुई।
गरीबों का राशन का बंदरबांट भाजपा ने अपने लोगों के बीच किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने व्यवस्था ध्वस्त करने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार की नाक के नीचे छह हजार से अधिक कोटेदारों ने एक दिन में 300 से अधिक कार्डधारकों को राशन बांटा।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat