ब्रेकिंग:

बाबा रामदेव का कहना है कि राम मंदिर नहीं बना तो लोगों का भाजपा से भरोसा उठ जाएगा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा गरमा गया है। राम मंदिर को लेकर सियासत गर्म है। इसी बीच योग गुरू बाबा रामदेव  ने मंदिर निर्माण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मंदिर के लिए बीजेपी को अध्यादेश लाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोगों का भाजपा से विश्वास उठा जाएगा। भाजपा लोगों का भरोसा खो देगी। बाबा रामदेव ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में संसद न्याय का सबसे बड़ा मंदिर है। भाजपा की सरकार है वह चाहे तो मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश ला सकती है। उन्होंने कहा कि करोड़ो लोग मंदिर को बनते हुए देखना चाहते हैं। भाजपा की सरकार होते हुए भी अगर मंदिर नहीं बनेगा तो पार्टी लोगों के बीच अपना विश्वास खो देगी। राम मंदिर राजनीति का नहीं देश के गौरव का विषय है। 25 नवंबर को विहिप की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में साधू संतों नें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में राम मंदिर की मांग उठाई थी। वहीं कुछ दिन पहले RSS की ओर से पूरे देश में जनसमर्थन जुटाने के लिए रथयात्रा भी शुरू हुई है।  उन्होंने कहा कि करोड़ो लोग मंदिर को बनते हुए देखना चाहते हैं। भाजपा की सरकार होते हुए भी अगर मंदिर नहीं बनेगा तो पार्टी लोगों के बीच अपना विश्वास खो देगी। राम मंदिर राजनीति का नहीं देश के गौरव का विषय है।

Loading...

Check Also

प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश ने देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / भोपाल : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com