ब्रेकिंग:

पाकिस्तान की कोयला खदान में गैस धमाका, तीन कर्मियों की हुई मौत

पेशावर: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के डिक्की जिले में एक कोयला खदान में हुए गैस धमाके में तीन कर्मियों की मौत हो गई। बलूचिस्तान में खदानों के मुख्य निरीक्षक शफकत फैयाज ने बताया कि तीन अन्य कर्मी धमाके के बाद ढही खदान में ही फंसे रह गए। उन्होंने बताया कि छह खनिक करीब 1,700 फुट गहरी खदान में काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस दौरान हुए मीथेन गैस धमाके से खदान का एक हिस्सा ढह गया। फैयाज ने बताया कि बचाव र्किमयों ने मलबे से तीन शवों को बाहर निकाला है जिनकी पहचान मोहम्मद उमर, अब्दुल मन्नान और अब्दुल गनी के रूप में हुई है। वहीं एक स्थानीय श्रमिक संगठन के संचालक खैर मोहम्मद ने दावा किया कि हादसे में छह खनिकों की मौत हुई है,

क्योंकि हादसे के समय खदान में दो दर्जन से ज्यादा खनिक काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मलबे के अंदर करीब 19 कर्मी फंसे हुए हैं। डिक्की इलाके में काम कर रहे कर्मियों ने बचाव अभियान में भाग लिया क्योंकि प्राधिकारी हादसे के करीब 14 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। काकार ने कहाखनिकों को खुद ही बचाव अभियान में जुटना पड़ा। वहीं एक स्थानीय श्रमिक संगठन के संचालक खैर मोहम्मद ने दावा किया कि हादसे में छह खनिकों की मौत हुई है, क्योंकि हादसे के समय खदान में दो दर्जन से ज्यादा खनिक काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मलबे के अंदर करीब 19 कर्मी फंसे हुए हैं। डिक्की इलाके में काम कर रहे कर्मियों ने बचाव अभियान में भाग लिया क्योंकि प्राधिकारी हादसे के करीब 14 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। काकार ने कहाखनिकों को खुद ही बचाव अभियान में जुटना पड़ा।

Check Also

कनाडा से भी अधिक प्रभावशाली है उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली : सीएचसीसी प्रतिनिधिमंडल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स (सीएचसीसी) के 25 सदस्यीय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com