बीते कुछ दिन से भारतीय क्रिकेट में सिर्फ यही बहस छिड़ी रही कि रोहित शर्मा बतौर टेस्ट सलामी बल्लेबाज किस तरह खेलेंगे, क्योंकि केएल राहुल को टीम से बाहर कर उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह दी गई थी। मगर उनका पहला ही मैच बुरा सपना साबित हो गया। दो अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रैक्टिस मैच खेल रही है। क्रिकेट के इस सबसे बड़े फॉर्मेट में रोहित शर्मा शनिवार को करियर में पहली बार ओपनिंग करने उतरे, लेकिन शून्य पर आउट हो गए।
तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष की अगुआई कर रहे रोहित फिलेंडर के ओवर की दूसरी ही गेंद पर हेनरिक क्लासन को कैच थमा बैठे। यानी लाल गेंद क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने पहले मैच में हिटमैन खाता तक नहीं खोल पाए। याद हो कि तीन दिवसीय मैच का आज तीसरा और आखिरी दिन है। पहला दिन बारिश की वजह से धूल गया था। खराब मौसम ने दूसरे दिन भी मैच देर से शुरू करवाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाते हुए अपनी पारी घोषित की। जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने की, लेकिन पहले रोहित और फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अभिमन्यू ईश्वरन (13) भी सस्ते में निपट गए। समाचार लिखे जाने तक बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने दो विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं।
Check Also
अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग (IDL) 2026 : जनरल एडमिन ने इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स को 89 रनों से हराया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat