विंडीज के टी20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने ईडन गार्डन्स पर अभ्यास करके पसीना बहाया, जिस मैदान पर विश्व टी-20 फाइनल में उनके लगातार चार छक्कों से वह सुर्खियों में आ गए थे। ब्रेथवेट ने चार नवंबर को भारत के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियों के अंतर्गत टी20 के एक अन्य दिग्गज कीरोन पोलार्ड और पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ कड़ा अभ्यास किया। डेरेन ब्रावो, खारी पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन और शेरफाने रदरफोर्ड उनके साथ ट्रेनिग करते दिखे जो विंडीज टी20 टीम के अन्य सदस्य हैं। सभी का ध्यान बल्लेबाजी पर था, सभी ने तीन घंटे तक चले सत्र के दौरान गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने का प्रयास किया। ब्रावो दो साल में पहली बार विंडीज के लिए खेलेंगे, जबकि आल राउंडर पोलार्ड साल में पहली बार राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनेंगे।
वेस्टइंडीज टी20 टीम इस प्रकार है।
कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, इविन लुईस, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड, ओशाने थामस।
Check Also
जिज्ञासा कप – सीजन 1 – मैच – 2 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवेंजर्स इलेवन को हराया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार खेले गए जिज्ञासा कप सीजन-1 के दूसरे मुकाबले …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat