ब्रेकिंग:

चित्रकूट में CM योगी ने प्रदेश के पहले लक्ष्मण पहाड़ी रोपवे का किया उद्घाटन

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के पहले रोपवे का चित्रकूट में उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कामतानाथ मंदिर में पूजा की और झाड़ू भी लगाई। जानकारी के मुताबिक, रोपवे 256 मीटर लंबा है जो कामतागिरि परिक्रमा मार्ग से लक्ष्मण हिल टॉप तक जाएगा। रोपवे के लिए 3 कैबिन बनाए गए हैं। हर कैबिन में 6 लोगों को ले जाने की व्यवस्था है। मतलब एक साथ 18 लोगों के जाने की व्यवस्था है। रोपवे से जाने में बस 5 मिनट लगेंगे। एक घंटे में 400 लोगों को लक्ष्मण हिल टॉप पर ले जाया जा सकेगा।  इसकी दर 50 रुपये तय की गई है। हर किसी को फेरे के लिए इतनी राशि देनी होगी। रोपवे का संचालन महिलाएं करेंगी। इसके लिए किसी पुरुष कर्मचारी को नहीं रखा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के बीच जूट बैग भी बांटे और पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।  जानकारी के मुताबिक, रोपवे 256 मीटर लंबा है जो कामतागिरि परिक्रमा मार्ग से लक्ष्मण हिल टॉप तक जाएगा। रोपवे के लिए 3 कैबिन बनाए गए हैं। हर कैबिन में 6 लोगों को ले जाने की व्यवस्था है। मतलब एक साथ 18 लोगों के जाने की व्यवस्था है। रोपवे से जाने में बस 5 मिनट लगेंगे। एक घंटे में 400 लोगों को लक्ष्मण हिल टॉप पर ले जाया जा सकेगा। इसकी दर 50 रुपये तय की गई है। हर किसी को फेरे के लिए इतनी राशि देनी होगी।

Check Also

मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com