ब्रेकिंग:

खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ बयान जारी करें केजरीवाल: दिग्विजय सिंह

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास का समर्थन किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ बयान जारी करने की मांग की। विश्वास ने केजरीवाल पर पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था लेकिन आप प्रमुख ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार रात हिंदी में एक ट्वीट में कहा, ” कुमार विश्वास ने केजरीवाल जी से बहुत ही साधारण मांग की है। केजरीवाल जी एक बयान खालिस्तान के खिलाफ दे दें। उसमें केजरीवाल जी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए।” आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों के बाद विश्वास की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने शनिवार को विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

 

Check Also

पश्चिम बंगाल में रेलवे के प्रमुख पुल पुनर्निर्माण हेतु ₹ 432 करोड़ की मंजूरी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / हावड़ा। भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व रेलवे के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com