ब्रेकिंग:

किसानों के लहू का हिसाब केंद्र सरकार को देना होगा, चौधरी चरण सिंह भारत रत्न से भी बहुत बड़े रत्न थे- सुनील सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह गुरुवार को लखनऊ स्थित लोकदल के केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देश का किसान अपना हक माँगने के लिये जब दिल्ली कूच किया तो केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों को रोकने के लिये आँसू गैस, लाठी चार्ज और गोली का बल पूर्वक प्रयोग कर घायल कर के लहू बहा दिया। कई दौर की हुई वार्ता के बाद भी सी-टू-प्लस फिफ्टी फार्मूला और स्वामी नाथन की रिपोर्ट को आज तक लागू नही किया। जिससे यह साबित होता है कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। उन्होने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी को केंद्र सरकार ने जो भारत रत्न दिया है चौधरी साहब उस भारत रत्न से भी बहुत बड़े रत्न थे। जो गाँव की घास, फूस की मिट्टी में जन्म लेकर गरीब व किसानों का तारणहार बने। गाँव व गरीब के लिये जीवन समर्पित करते हुये किसानों के मसीहा बने। उन्होने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया। वे चौधरी चरण सिंह ही थे जिन्होने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की और आह्वान किया था कि भ्रष्टाचार का अंत ही, देश को आगे ले जा सकता है। 1980 मे जिस लोकदल की स्थापना चैधरी चरण सिंह ने की थी उस विचारधारा को सहेज कर किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का काम लोकदल कर रहा है।

   उन्होने कहा कि आज देश और विभिन्न राज्यांे की सरकारें भ्रष्टाचार में आकन्ठ डूबी हुई है। जन हित की सरकारी योजनाएं वोट बैंक को बचाने तक सिमट कर रह गई है। सत्तालोलुप आरएलडी के जयंत चैधरी सौदागर बन गए है वे किसानो के दुश्मन बन कर अब विभीषण की भूमिका में देखे जा रहे है। और जयंत की पार्टी लोकदल नहीं है अब नाम लेना बन्द करें। जयंत जी आप जहां भी जाये वह चौधरी साहब की विचारधारा थी किसानों को आगे बढ़ना न कि किसानों के भविष्य पर संकट खड़ा करना। आप नाती जरूर है लेकिन वारिस नहीं। पत्रकार वार्ता में किसानों पर हो रहे अत्याचार पर भी उन्होने कहा है कि किसानांे के साथ सरकार फेल है सिन्धु बार्डर मानो भारत पाकिस्तान का बार्डर बनकर रह गया है। आज इस महौल में यदि चैधरी साहब जीवित होते तो भारत रत्न लेने से मना कर देते। सरकार को आडे हाथों लेते हुए सिंह ने कहा कि किसान को 6 हजार की खैरात नहीं उनका हक देने की गारण्टी दे। जिस दिन सरकार गारण्टी दे देगी उस दिन किसान उल्टा सरकार को 6 हजार रूपये देने में सक्षम हो जायेगा। पत्रकार वार्ता में आगामी चुनाव को लेकर सुनील सिंह ने कहा है कि देश में अब चुनाव आयोग नहीं बचा है जो निष्पक्ष चुनाव करा सके, और उन्होनें ईवीएम पर भी सवाल उठाया है। इस वार्ता में प्रमुख रुप से राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय, राव इकबाल अन्सारी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर “विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा” आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com