अयोध्या: अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोधीपुर मजरे स्यामनगर के एक घर में दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात का पता रविवार सुबह नौ बजे तब चला जब दूधिया दूध देने आया। मामले की जानकारी पर हड़कंप मच गया। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गांव बोधीपुर की है। यहां के निवासी रामकृष्ण पांडे की पुत्रवधु मोनी (25) व उसकी बहन प्रियंका का शव उनके घर पर खून से लथपथ मिला। घटना के वक्त विवाहिता का ससुर गांव से दूर गन्ने के क्रेशर पर रात्रि ड्यूटी पर गया था जबकि उसका पति संतराम पांडेय लुधियाना में कोई नौकरी करता है। घर में दोनों बहनें अकेले थीं।
रविवार सुबह जब दूधिया दूध देने आया तो मामले का खुलासा हुआ। जानकारी मिलने पर वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिसकर्मी पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गांव बोधीपुर की है। यहां के निवासी रामकृष्ण पांडे की पुत्रवधु मोनी व उसकी बहन प्रियंका का शव उनके घर पर खून से लथपथ मिला। घटना के वक्त विवाहिता का ससुर गांव से दूर गन्ने के क्रेशर पर रात्रि ड्यूटी पर गया था जबकि उसका पति संतराम पांडेय लुधियाना में कोई नौकरी करता है। घर में दोनों बहनें अकेले थीं। रविवार सुबह जब दूधिया दूध देने आया तो मामले का खुलासा हुआ। जानकारी मिलने पर वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिसकर्मी पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat