ब्रेकिंग:

अमेरिका की ये दमदार बाइक भारत में हुई लॉन्च, जानें शानदार फीचर और कीमत

बाइक निर्माता कंपनी Kinetic ने भारत में अपनी सबसे दमदार बाइक Brutale 800 RR America के लिमिटेड एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक में कई तरह के खास फीचर दिए हैं, जो कि इस बाइक को बाकि बाइकों से अलग बनाते हैं। काइनेटिक Brutale 800 RR America के 200 मॉडल्स तैयार करेगी, जिसमें 5 यूनिट्स भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में उतारे जाएंगे। आइए जानते है Brutale 800 RR America बाइक की कीमत और फीचर्स……Brutale 800 RR America की कीमत 
कंपनी ने MV Agusta Brutale 800 RR America बाइक की कीमत 18 लाख रुपए रखी है।
Brutale 800 RR America के फीचर्स
कंपनी ने इस बाइक में 798 सीसी का इन-लाइन थ्री सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है। इस कंपनी का इंजन 12,300 rpm के साथ 140bhp की ताकत जनरेट करता है और साथ ही 86 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस बाइक में 6 स्पीड ट्रांसमिशन समेत स्लिपर क्लच दिया है। कंपनी ने इस बाइक को कई कलर में पेश किया है, जिसमें स्पोर्ट्स रेड, ब्लू और व्हाइट शेड्स कलर शामिल है। कंपनी बाइक के साथ प्रमाणिकता का प्रमाण भी देगी और साथ ही बाइक के एलॉय व्हील्स में ब्लू और रेड पेंट किया है। साथ ही इस बाइक में अमेरिकी स्पेशल एडिशन डेकल भी शामिल है।

Check Also

लखनऊ में देश का पहला ‘राष्ट्रीय औद्योगिक बॉयलर हरितीकरण सम्मेलन’ हुआ आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्यावरण थिंक टैंक iFOREST ने भारत सरकार के वाणिज्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com