ब्रेकिंग:

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले विदेशियों पर लगाया प्रतिबंध

वॉशिंगटन। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस महामारी के खतरनाक वेरिएंट ओमीक्रोन बढ़ते प्रसार के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका से आने वाले विदेशी नागरिकों पर रोक लगा दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा को प्रतिबंधित करने वाली आधिकारिक घोषणा पर अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं जो कि सोमवार सुबह 12:01 बजे से प्रभावी होगी।

प्रोटोकॉल के अनुसार, यह आदेश उन पर लोगों पर लागू होगा जो कि अमेरिका में प्रवेश करने के 14 दिन पहले बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मलावी, मोजाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाबे में मौजूद थे। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने नौ दक्षिण अफ्रीकी देशों की सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सीएनएन ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट के हवाले से कहा, “इन नौ देशों में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, लेसोथो, मलावी और मोजाम्बिक शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यहां से सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को ही देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते उन्हें आगमन पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। दक्षिण अफ्रीका से विदेशी नागरिकों को प्रतिबंधित करने वाले अन्य देशों में ब्राजील शामिल हैं।

 

Loading...

Check Also

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का स्वागत घुटनों पर बैठकर किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अल्बानिया में यूरोपीय नेताओं का शिखर सम्मेलन चल रहा है। …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com