ब्रेकिंग:

उप्र के कारागार मंत्री ने राष्ट्रपति को जेलों में निर्मित उत्पाद भेंट कर, विभागीय विषयों पर चर्चा की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शनिवार राष्ट्रपति भवन में उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने शिष्टाचार भेंट की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान अलीगढ़ जिला जेल में बंदियों द्वारा निर्मित लकड़ी का शिवलिंग,बांसुरी, ओम की आकृति, मथुरा जिला जेल में निर्मित साड़ियां, भगवान कृष्ण की पोशाक, इसी प्रकार लखनऊ जिला जेल में निर्मित दीवाल पर बंदियों द्वारा उकेरी गयी कलाकृति, गाजियाबाद जिला जेल में निर्मित कृष्ण भगवान की फोटो इत्यादि भेंट की। साथ ही विभिन्न जेलों में निर्मित उत्पादों की जानकारी भी दी।

कारागार मंत्री ने मुलाकात के दौरान 1 वर्ष के कार्यकाल में 50 से अधिक जेलों में बंदियों से किए गए संवाद का व्यक्तिगत अनुभव भी राष्ट्रपति महोदया से साझा किया ।इस दौरान उन्होंने जेलों में सुधार संबंधी अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं राष्ट्रपति महोदया के विचारों, अनुभवों को गंभीरतापूर्वक सुना।

कारागार मंत्री ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश की जेलों में अंग्रेजों के समय से चले आ रहे जेल मैनुअल में बदलाव सहित बहुत सारे अन्य सुधार एवं कार्य किए गए हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्षाबंधन, करवा चौथ, भैया-दूज का त्यौहार मनाया।जेल मैनुअल की व्यवस्था अनुसार उन्हें सुविधाएं भी मुहैया कराई गयी। जेलों में बंदियों को कौशल विकास से जोड़कर हुनरमंद बनाया जा रहा है एवं उनके निर्मित उत्पादों को ओडीओपी से भी जोड़ा जा रहा है ,जिससे कि बंदी आत्मनिर्भर बनें,और जेल से निकलकर स्वरोजगार खुद को जोड़ सकें।

कारागार मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में कारागार और होमगार्ड विभाग में लगातार सुधार हो रहा है और सच्चे मायनों में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है।

Check Also

उप्र और उत्तराखंड की महिला अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में होगी आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / देहरादून : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com